सहारनपुर: क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर युवक से ₹50 हजार की ठगी, तीन महीने बाद कार्रवाई न होने पर SSP से मांगी मदद
सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर करीब 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित गुलबहार पुत्र नसीम, निवासी गांव हरपाली, ने बुधवार दोपहर 2 बजे एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। गुलबहार ने बताया कि उसने एक प्राइवेट बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाया था। अनपढ़ होने के कारण उसने बैंक कर्मचारी सूरज से कार्ड एक्टिवेट क