बारीगढ़ में राजश्री गुटखा की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंसी संचालक तय कीमत से अधिक दाम पर गुटखा बेच रहे हैं। जीएसटी बढ़ोतरी का हवाला देकर दुकानदारों से ज्यादा रकम वसूली जा रही है। दुकानदारो ने बुधवार की दोपहर 2 बजे कहा है कि महंगे दाम पर माल लेने के कारण उनका मुनाफा कम हो रहा है।