कोईलवर: गिधा उत्तरी पोखरा जाने वाले रास्ते के समीप से तीन लीटर देसी शराब बरामद, बाइक जब्त, कारोबारी गिरफ्तार
गिधा पुलिस ने थाना क्षेत्र के गिधा उत्तरी पोखरा जाने वाले रास्ते के समीप से शनिवार की शाम 5:30 बजे तीन लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शराब कारोबारी की पहचान महानंद कुमार साहू पिता अशोक साहू ग्राम सकड्डी थाना कोईलवर के रूप में की गई है। इस आशय की जानकारी गीधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने दी।