जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तमोलिनपुरवा में बेटे से हुए विवाद के बाद मां ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए हैं। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर बेटे से विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज जारी है।