वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मन्नीपुर पुल के समीप मंगलवार बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर एक पशु व्यापारी से 29,500 रुपये लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी तेज रफ्तार में मदरना की ओर फरार हो गए। जिसको लेकर वैशाली थाने कि पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है और पूरे मामले कि जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।