झालरापाटन: झालरापाटन डाइट में भरतनाट्यम की प्रस्तुति, नृत्यांगना पद्मिनी उपाध्याय ने शिव तांडव पर किया नृत्य
झालरापाटन में स्पिक मैके की और से मंगलवार दोपहर 3:00 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) और अन्य शिक्षण संस्थानों में भरतनाट्यम की प्रस्तुति एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। बेंगलुरु की नृत्यांगना पद्मिनी उपाध्याय ने इस कार्यक्रम में अपनी कला का प्रदर्शन किया।