बानो: बानो में जंगली हाथियों का कहर जारी, हाथियों के झुंड ने कई घरों पहुंचाया नुकसान,अनाज को बनाया अपना निवाला
Bano, Simdega | Jan 13, 2024 बानो के विभिन्न इलाकों में जंगली हाथियों के झुंड द्वारा कहर जारी है, शुक्रवार रात विरजामारजा में सुशील तोपनो,सुजीत तोपनो सुतरीउली में मंगल सिंह पुना सिंह कुलेश्वर सिंह, फुलेश्वर सिंह तथा तिरपन टोली में बुधनी देवी के घर को तोड़ घर में रखे अनाज को अपना निवाला बना लिया, शनिवार को वन विभाग ने दौरा कर क्षति का जायजा लिया।