बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र स्थित देवा नहर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना देवा क्षेत्र के सालेनगर ग्राम निवासी जगतपाल पुत्र कालूराम किसी निजी काम से अपने घर से बाराबंकी के लिए निकले थे। रास्ते में देवा नहर के पास एक अज्ञात बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।