शिवहर: सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग के द्वारा शहर के न्यू बस स्टैंड में चलाया गया जागरुकता अभियान
डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग की तरफ से शहर के न्यू बस स्टैंड में सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया है. इस दौरान बस चालक को जागरुक करते हुए कहा गया है कि हमेशा अपने बाएं साइड में वाहन चलाएं. गाड़ी की लिमिट 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाएं. सीट बेल्ट का उपयोग करें. नशा करके वाहन नहीं चलाएं