बिश्रामपुर: रेहला थाना क्षेत्र के सुलूमदाग-पत्थलघाट में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की
रेहला थाना क्षेत्र के सुलूमदाग - पत्थलघाट निवासी विजय चौधरी की पत्नी फूलवंती देवी ने सोमवार की दोपहर तकरीबन दो बजे परिवारिक विवाद में जहर खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने तत्काल उसे गढ़वा सदर अस्पताल ले गये। जहां उसका इलाज चल रहा है।