इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जार में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Iglas, Aligarh | Mar 28, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जार में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव नगला जार निवासी 28 वर्षीय वेदप्रकाश उर्फ बेदू पुत्र फौरन सिंह का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला।मौके पर पहुंची पुलिस।