इंदौर: जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में सुनाया फैसला, आरोपी व्यापारियों को किया बरी, अब मानहानि का दावा करेंगे व्यापारी
Indore, Indore | Jul 5, 2024 इंदौर न्यायालय के द्वारा दुष्कर्म के मामले में फैसला सुनाते हुए मामले में दोनों ही आरोपियों को दोष मुक्त कर उन्हे बरी किया है। जिसमें पीड़िता, उसकी मां और दो पुलिसकर्मियों के द्वारा मिली भगत करते हुए व्यापारियों को झूठे प्रकरण में फसाया गया है। जिसमे कि पीड़िता के द्वारा कोर्ट में दोनों ही व्यापारियों को पहचानने से इंकार कर दिया। जिसपर कोर्ट ने फैसला सुनाया।