जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग गुमला के आदेश पर गुमला जिला के शिकायतकर्ता जीतू साहू को विपक्षी टाटा AIGJ इश्योरेंस के द्वारा बीमा राशि का कुल 75 प्रतिशत छह लाख 42 हजार 975 रूपये भुगतान किया गया। बताते चले कि जीतू साहू का बीमित ट्रक चार अक्टूबर 2023 को नेतरहाट घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जीतू साहू के द्वारा बीमित कंपनी में डैमेज भरपाई क्लेम किया था।