चूरू: गांव जोड़ी पट्टा लोहसना में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, भालेरी पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Jun 19, 2025 चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव जोड़ी पट्टा लोहसना में खेत से पैदल घर लौट रहे 32 वर्षीय युवक को ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। हादस उस समय हुआ जब युवक खेत में काम कर वापिस घर लौट रहा था। घायल युवक को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।