डोभी: डोभी के गम्हरिया में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, बलेनो कार से 153 लीटर विदेशी शराब जब्त
Dobhi, Gaya | Mar 24, 2026 डोभी-गया सड़क मार्ग पर गम्हरिया के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक BALENO कार से अवैध विदेशी शराब की खेप जब्त की है। इस कार्रवाई में कुल 153.000 लीटर (408 बोतल) विदेशी शराब बरामद की गई। मामले को लेकर उत्पाद विभाग के उपायुक्त ने मंगलवार की दोपहर तीन बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। जांच के दौरान वा