उपरहुली में सोमवार दोपहर बुद्धा हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी नागेंद्र कुमार उर्फ शिवजी की देखरेख में पंचायत के जरूरतमंद 125 मरीजों को जाँच उपरांत मुफ्त दवा दी गई। डॉ. उस्मान रसूल व डॉ. जूही परवीन ने ब्लड प्रेशर, शुगर व आंखों की जांच कर मुफ्त दवाइया दी। मुखिया संगीता देवी का सहयोग भी रहा।