भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन को लेकर बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 42 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण शिविर का लगातार आयोजन किया जाता है।