उदवंत नगर: पांच सितंबर को सीएम नीतीश कुमार उदवंतनगर पहुंचेंगे जिसकी तैयारी मे जुटा प्रखंड प्रशासन
सीएम नीतीश कुमार 5 सितंबर को भोजपुर दौरे पर पहुंचेंगे जिसकी तैयारी मे जिला व प्रखंड प्रशासन जुट गया। उनके आने कि तिथि निर्धारित होते ही सभी विभाग के कर्मी ऐक्टिव मूड मे दिख रहे है। साफ सफाई से लेकर सारे अधूरे कार्य को पूरा करने मे जुटे है। सीएम नीतीश कुमार आते ही सबसे पहले जीरो माइल स्थित करोड़ो के लागत से निर्माणधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरक्षण करेंगे।