अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के माध्यम से एक निजी गार्डन में सोमवार दोपहर 2 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।इस दौरान महिला किसानों और महिला उद्यमियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।