भीलवाड़ा: 200 फिट रोड़ पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में बाइक सवार फिसला, गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज जारी
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के 200 फिट रोड़ पर रविवार शाम करीब 7 बजे रोड़ पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में एक बाईक सवार बाइक सहित फिसल गया। हादसे में बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।