सिकंदराराऊ: क्रीडा स्थल के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग हुए घायल, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, किए गए रेफर
क्रीडा स्थल के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों के द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।