हरदोई: हरदोई में चर्चित अधिवक्ता हत्याकांड में शामिल 25 हजार के इनामी सुपारी किलर और पुलिस की हुई मुठभेड़
Hardoi, Hardoi | Aug 18, 2024 हरदोई के चर्चित अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा हत्याकांड में शामिल 25 हजार के इनामी सुपारी किलर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।बीती रात कोतवाली शहर पुलिस को सूचना मिली थी कि 25 हजार का इनामी सुपारी किलर रामू महावत कोतवाली शहर क्षेत्र के सधई बेहटा बाईपास रद्देपुरवा रोड पर मौजूद है तत्यौरा होते हुए पैदल अपने गांव जोगीपुर जा रहा है।