ग्राम पंचायत खुर्शीपार के पोषक ग्राम बर्राटोला मे विगत दिवस एक घर मे आग लगने से सारा समान सहित एक महिला जिंदा जल गई। उस पीड़ित परिवार से मिलने शुक्रवार शाम 4 बजे केबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके पहुंची। परिवार से मिलने के साथ पीड़ित परिवार को 5 लाख 20 हजार का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। एवं सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिये।