दौसा: बेटी ओलंपियाड का समापन, वॉलीबॉल में बांदीकुई और कबड्डी में सिकराय रही विजेता, कलेक्टर और विधायक ने किया सम्मानित
Dausa, Dausa | Sep 27, 2025 दौसा मे यहां राजकीय आनंद शर्मा बालिका विद्यालय में चल रहे 'बेटी ओलंपियाड' का समापन शनिवार को समारोहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने की, वहीं जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे इस अवसर पर विजेता टीमों का सम्मान किया गया