सहारनपुर: SSP ने पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल, 75 पुलिस कर्मियों को विभिन्न थानों से हटाकर पुलिस लाइन में तैनात किया
सहारनपुर में पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 75 पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। तबादला सूची में हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और चालक शामिल हैं, जिन्हें जिले के विभिन्न थानों से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।