लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियार गांव में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जहां दोनों पक्षों के पुरुषों और महिलाओं के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई।