इटकी: अंधेरे से मिली मुक्ति, पानी के लिए 'रण' बड़ी पहल: जन आंदोलन मंच झारखंड ने महुवा टिकरा और लोहारा कोचा की सड़कों को 25 लाइटों से किया रोशन। संगठन ने रमजान के मद्देनजर अपने खर्च पर शुरू कराया कार्य। 4 साल से खराब पड़ी 2 जलमीनारों को लेकर प्रशासन को चेतावनी। एक हफ्ते में पानी की समस्या हल नहीं हुई तो प्रखंड मुख्यालय का घेराव करेगा मंच:- मुरतेजा आलम।