झाझा: सहिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते दम्पति के साथ मारपीट, महिला पर टांगी से हमला कर गंभीर रूप से किया घायल
Jhajha, Jamui | Jun 14, 2025 झाझा प्रखंड के सहिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक दम्पति के साथ उनके ही गोतिया द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम देने का मामला शनिवार की दोपहर 1 बजे सामने आया। मारपीट के दौरान महिला ललिता देवी को टांगी से वार कर घायल कर दिया गया। घायल दम्पति गिरीश कुमार और उनकी पत्नी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती कराया गया, जहां से ललिता देवी को गंभीर स्थिति म