धार: जिला अस्पताल की पार्किंग में जाम से फंसी एंबुलेंस, मरीजों को करना पड़ा इंतजार
Dhar, Dhar | Sep 12, 2025 धार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों को इलाज से पहले पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल ने हाल ही में NQAS और कायाकल्प परीक्षाओं में सफलता हासिल की है, जो अस्पताल की व्यवस्था, स्वच्छता और सेवा स्तर को मापती हैं। इन परीक्षाओं में सफलता के बावजूद, अस्पताल में यातायात और पार्किंग की समस्या गंभीर बनी हुई है।