ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गाँव के पास अवैध कटान का वीडियो बुधवार की शाम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।वीडियो वायरल होने के बाद वनविभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।सूत्रों का दावा है क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कटान की जा रही है।वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, ट्रॉली पर लकड़ी लादकर ले जाई जा रही है।