समस्तीपुर: सदर अस्पताल में बीमार बच्चे को ले जा रही निजी एंबुलेंस अस्पताल प्रशासन ने रोकी, हुआ बवाल
समस्तीपुर सदर अस्पताल मे सोमवार की सुबह लगभग 10:00 अस्पताल प्रशासन के आदेश पर गार्ड के द्वारा निजी एंबुलेंस के प्रवेश पर रोक लगाया गया। जिससे रेफर मरीज के परिजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सदर अस्पताल में निजी एंबुलेंस पर रोक लगने से जमकर हुआ बवाल। अस्पताल प्रबंधन के फोन करने पर निजी एंबुलेंस को कराया गया प्रवेश।