आरा: डीएम ने कहा, 7 दिनों के अंदर नजदीकी थानों में कराएं आर्म्स का सत्यापन, नहीं तो रद्द होगा लाइसेंस
Arrah, Bhojpur | Oct 10, 2025 प्रशासन ने एक्शन मोड में आते हुए इन सभी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में अब तक कई बार कहे जाने के बाद भी लगभग 1200 लापरवाह लोगों ने अपने आर्म्स का सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे लोगों को तेजी से नोटिस भेजते हुए अब आर्म्स सत्यापन कराने का निर्देश दिया जा रहा है।सत्यापन नहीं करने पर इन सभी का लाइसेंस निलंबन करने की चेतावनी डीएम के द्वारा दी गई है।