कोईलवर प्रखंड के बहियारा रोड चांदी स्थित न्यू स्काईलार्क इंस्टीच्यूट परिसर में रविवार की सुबह से मेगा क्विज कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। जो शाम के 4:30 बजे तक चला।कार्यक्रम का उद्घाटन प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश रंजन, सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष हेमन्त कुमार यादव सहित एन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।