चौथम: चौथम थाना में जनता दरबार का आयोजन, नौ मामलों की सुनवाई, आधा दर्जन का निष्पादन
चौथम थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में चौथम सीओ रवि राज एवं थानाध्यक्ष राजीव कुमार मंडल द्वारा मामले की सुनवाई की गई। सीओ ने बताया कि शनिवार को कुल आठ आवेदन आया। जबकि एक पुराने सहित कुल नौ मामले की सुनवाई की गई। जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से आधा दर्जन मामले की सुनवाई मौके पर ही कर दिया गया।