सरधना: आकाशीय बिजली गिरने से टूटी मकान की दीवार और जले आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों के घरों के बिजली उपकरण, पथौली गांव का मामला
सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पैथोली में आकाशीय बिजली गिरने से मकान की दीवार गिर गई इसके अलावा मकान के अंदर लगे बिजली के तमाम उपकरण फुंक गए साथ ही लगभग आधा दर्जन अन्य घरों के भी बिजली के उपकरण जलकर बेकार हो गए गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ वही ग्रामीणों का कहना है कि आधा दर्जन घरों मे बिजली के उपकरण फूंकने से लाखों का नुकसान हुआ है