मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरुआ पीडब्ल्यूडी सड़क पर पुलिस ने 88 लीटर विदेशी शराब लदी एक बाइक जब्त की है। यह कार्रवाई मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष सरूण कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी।