कनाड़िया: नगर निगम की जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, लोग समस्या लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे, निगमायुक्त ने कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया
इंदौर नगर निगम कार्यालय में आज जनसुनवाई आयोजित हुई जिसमे बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्या को अधिकारियों के सामने रखा,निगम कमिश्नर शिवम् वर्मा ने खुद अपने कक्ष में बैठक लोगों की समस्या और शिकायतों को सुना,इस दौरान उन्होंने कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जबकि कुछ शिकायतों को सम्बंधित जोन के अधिकारी के पास भेजा है।