मेरठ: सदर बाजार थाना क्षेत्र में ट्रक ने चलती कार में मारी टक्कर, कार नाले में गिरी, चालक हुआ घायल
Meerut, Meerut | Dec 30, 2024 मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के चिराग चौराहे पर रविवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया जहां एक ट्रक चालक ने चलती कार मैं टक्कर मार दी जिसके चलते कार नाले में जा गिरी इस दौरान कार चालक घायल हो गया जहां आसपास के लोगों ने किसी तरह कार चालक को कार से निकलकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है वही ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया जांच पड़ताल में जुटी पुलिस