भिवानी: मेवात में 60 बुचड़खानों की मंजूरी के खिलाफ विभिन्न संगठनों का भिवानी में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा मेवात क्षेत्र में 60 बुचडख़ाने खोलने की मंजूरी देने के फैसले के विरोध में बुधवार को विभिन्न सामाजिक एवं किसान संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भिवानी लघु सचिवालय के समक्ष एकत्रित होकर संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।