आगरा: आगरा में भगवान खाटू श्याम की सात दिवसीय भागवत कथा के लिए रींगस से अखंड ज्योति पहुँची ताजनगरी,हुआ भव्य स्वागत
आगरा में विश्व की पहली भगवान खाटू श्याम की 7 दिवसीय भागवत कथा शहर के कोठी मीना बाजार मैदान पर 7 जून को शुरू होगी। जिसके लिए जयपुर के रिंग्स मुख्य मंदिर से अखंड ज्योति ताजनगरी पहुँची। जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।