सीतापुर: पर्वतपुर के पास सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला, अस्पताल ले जाने पर हुई मौत
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर के पास सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया।। हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। घायल महिला को उपचार के लिए महमूदाबाद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।