सीतापुर: दारा नगर में भतीजे ने चाचा की पीट-पीट कर की निर्मम हत्या, तहकीकात में जुटी पुलिस
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के दारा नगर इलाके में संदिग्ध अवस्था में ईट भट्ठे के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। परिवार के अनुसार व्यक्ति एक दिन पूर्व घर से लापता हुआ था। मामले में परिवार में भतीजे पर पीट-पीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के द्वारा तहकीकात की जा रही है।