आज रविवार को ग्राम भोडीया में आयोजित 7 दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर क्षेत्र की विधायक सावित्री मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर लगभग 1 बजे हुई, जिसमें गांववासियों सहित बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति रही।