शाहाबाद कोतवाली के पठकाना मोहल्ले के रहने वाले कारोबारी दीपक मिश्रा 40 वर्ष पुत्र राम प्रसाद मिश्रा की बुधवार की रात 11:00 बजे रिलायंस थर्मल पावर के सामने सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दीपक मिश्रा रात्रि में अपने कार से वापस शाहाबाद आ रहे थे तभी दुर्घटना हुई।