कस्बा: बिजली कटौती को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ 2 जुलाई से जन आंदोलन को तत्काल के लिए स्थगित किया जाता है -बमबम साह
Kasba, Purnia | Jun 29, 2024 बिजली कटौती पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला अध्यक्ष बमबम साह समर्थको के साथ 25 जून को विद्युत कार्यालय कस्बा पहुंचकर कनीय विद्युत अभियंता को मांग पत्र सौंपा था।पुर्णिया विद्युत प्रशासन ने अमल करते हुए उक्त मांगो पर ठोस कार्रवाई शुरू करते हुए इस दिशा में सक्रिय पहल कर बमबम साह से अपने समर्थको के साथ 2 जुलाई से जन आंदोलन को स्थगित करने का अनुरोध किया।