बीना: अंबेडकर तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक चालक को मारी टक्कर, पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर किया मामला दर्ज
Bina, Sagar | Apr 27, 2024 35 वर्षीय प्रेम सिंह यादव निवासी ग्राम मुहासा जो बिना शादी में शामिल होने आया था और शादी में शामिल होकर बाइक से बीना से अपने गांव जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, टक्कर में बाइक चालक घायल हो गया ।जिसका सिविल अस्पताल में उपचार कराया गया वहीं बाइक चालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज किया है।