धनौरा: गजरौला में दहेज में ₹5 लाख की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का आरोप, मामला दर्ज
डिडौली निवासी जरीफ अहमद ने अपनी बेटी नवीशा खातून का निकाह वर्ष 2013 में गजरौला थाना क्षेत्र के कृपानाथपुर पक्का पुल निवासी नफीस अहमद के साथ किया था। आरोप है कि निकाह के कुछ वर्ष बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता से दहेज की मांग करनी शुरू कर दी थी। 18 मार्च को नफीस व अन्य ससुराल वालों ने विवाहिता से प्लाट खरीदने के लिए मायके से पांच लाख रुपये की मांग की।