बख्तियारपुर: सालीमपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक बालक भी निरुद्ध
बख्तियारपुर के सालिमपुर थाने की पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर थाना क्षेत्र में छापामारी कर मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे हत्या के प्रयास की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, घटना में शामिल एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों को थाने लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।