हुज़ूर: भोपाल में शुरू हुआ “ड्रिंकर वार्ड”, नशे में सड़क पर मिले तो पहले इलाज, फिर होगी कार्रवाई
Huzur, Bhopal | Dec 31, 2025 भोपाल में सार्वजनिक स्थानों पर शराब के नशे में पाए जाने वालों के लिए अब सीधे पुलिस कार्रवाई नहीं होगी। पहले उनका इलाज किया जाएगा, फिर नियमानुसार कार्रवाई। भोपाल संभागायुक्त हरि नारायण चारी मिश्र की पहल पर राजधानी के दो बड़े शासकीय अस्पतालों हमीदिया अस्पताल और 1250 जयप्रकाश अस्पताल में विशेष "ड्रिंकर वार्ड" शुरू किए गए हैं|