श्री चंद्रशेखर आजाद क्लब के अध्यक्ष झूलन राम ने बुधवार दोपहर दो बजे बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनकी संस्था द्वारा रावण वध कार्यक्रम का आयोजन जाएगा । यह कार्यक्रम गत 30 वर्षों से किया जा रहा है। 2 अक्टूबर की संध्या 6: 30 बजे शिवाजी मैदान में रावण वध का कार्यक्रम किया जाएगा । इस कार्यक्रम से पूर्व भक्ति जागरण संध्या 5:00 बजे से होगा।